फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   EO clashes with traders while removing encroachment

अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों से ईओ की हुई झड़प

Fri, 01 Oct 2021 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
EO clashes with traders while removing encroachment
अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों व ईओ में हुई झड़प
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए पहले सूचना न देने पर नाराजगी जता रहे थे व्यापारी
नालों पर अतिक्रमण हटाती रही जेसीबी, विरोध के चलते श्रीराम तिराहे के बाद पूरी हुई औपचारिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर में अतिक्रमण के हर दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका व प्रशासन सड़क पर उतरा। राजापाल चौराहे से चौक घंटाघर तक अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान श्रीराम तिराहे पर व्यापारियों व नगर पालिका के ईओ में तीखी झड़प हुई। विरोध के कारण चौक घंटाघर तक केवल औपचारिकता निभाई गई।
शहर में जाम की समस्या से कराह रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुदित सिंह पुलिस बल के साथ राजापाल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। यहां से अतिक्रमण हटाते हुए नगर पालिका कर्मचारी आगे बढ़ते गए। जीआईसी के पास पटरी पर लगीं दुकानों की गुमटी, तख्त व ठेला पालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर व पिकअप पर लादा गया। जेसीबी लगाकर अतिक्रमण तोड़ा जाता रहा। इससे हड़कंप मचा रहा। हर कोई अपना अतिक्रमण हटाने के लिए भागदौड़ करता रहा। अतिक्रमण हटाने का दस्ता श्रीराम तिराहे पर पहुंचा। जहां व्यापारियों ने नगर पालिका के कर्मचारियों को घेरते हुए कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते काफी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर कार्रवाई पर नाराजगी जताने लगे। व्यापारियों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना के शहर के महत्वपूर्ण इलाके में अतिक्रमण हटाना गलत है। व्यापारियों को पहले इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी। इसे लेकर व्यापारियों व ईओ में झड़प होने लगी। मौके पर मौजूद सीओ सिटी अभय पांडेय से भी व्यापारियों की तकरार हुई। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता मौके पर पहुंचे। व्यापारियों को प्रशासनिक अमले ने समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद श्रीराम तिराहे से चौक घंटाघर तक अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता निभाई गई। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने के लिए प्रचार-प्रसार कराया गया है। पर्वों को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो-
मौलाना कलीम की रिहाई के लिए प्रदर्शन
धर्मांतरण के मामले में गलत फंसाने का आरोप लगाकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार मौलाना कलीम की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। मौलाना कलीम पर की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्हें साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण के मामले को लेकर गत दिनों एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में लोहिया पार्क से जुलूस निकालकर लोग कचहरी पहुंचे। लोगों ने एटीएस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि मौलाना कलीम की गिरफ्तारी साजिश का हिस्सा है। उन्हें जल्द रिहा किया जाए। जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक श्याद अली, चेयरमैन प्रतिनिधि सिराजुल हक, महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, शहजादा कलीम, पूर्व प्रमुख शांति सिंह, अभिषेक तिवारी, शहरे आलम शीबू, शाकिर अली, अनीस खान, शम्स तबरेज, वासिक खान, मुन्ना यादव, रशीद बाबा, फिरोज कुरैशी, सुजातउल्ला, जावेद खान, इरफान खान, सद्दाम अहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed