फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Entry of e-rickshaws closed from Rajapal Square to Bharat Chowk

Pratapgarh News: राजापाल चौराहे से भरत चौक तक ई-रिक्शा का प्रवेश बंद

Mon, 24 Nov 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Entry of e-rickshaws closed from Rajapal Square to Bharat Chowk
शहर में सहालग के कारण भीड़ बढ़ने से राजमार्ग पर लगा रहा जाम। संवाद
सड़कों पर हर दिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने राजापाल चौराहे से भरत चौक तक ई-रिक्शा का प्रवेश बंद कर दिया है। नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि पुलिस अधिनियम-1861 की धारा 31 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए शहर में यातायात वाहनों के संचालन को नए सिरे से लागू किया जा रहा है। पेट्रोलियम टैंकर, रोडवेज-प्राइवेट बस एवं हल्के व्यवसायिक वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश सुबह आठ से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि भारी वाहन भुपियामऊ चौराहा, कटरा चौराहा, सुखपाल नगर तिराहा, रंजीतपुर, चिलबिला से सोनावां सीमा के बाहर ही रहेंगे। सीओ सिटी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस अधिनियम के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहेगा वनवे
-भंगवा चुंगी चौराहा से सदर मोड़ तिराहा तक बस/व्यवसायिक वाहनों पर वनवे लागू रहेगा।
- राजापाल चौराहा से भरत चौक घंटाघर चौराहा तक दो पहिया व एंबुलेंस का प्रवेश, ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- भरत चौक, घंटाघर चौराहा से राजापाल चौराहा की ओर हल्के व व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

हल्के वाहनों पर प्रतिबंध
- श्रीराम तिराहा से पंजाबी मार्केट मार्ग पर व्यवसायिक व हल्के वाहनों का प्रवेश सुबह नौ से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
- निर्मल तिराहा से भैरोपुर तक व्यवसायिक वाहनों के खड़े करने पर प्रतिबंध।
- आंबेडकर चौराहा से मीराभवन चौराहा तक व्यवसायिक वाहनों का स्टैंडिंग-पार्किंग प्रतिबंधित।
- पीडब्ल्यूडी तिराहा से डीआईओएस कार्यालय तक टेंपो, कार, जीप सहित व्यवसायिक वाहनों का खड़ा करना प्रतिबंधित।
आपातकालीन सेवा के लिए अनुमति
- एलपीजी, पेट्रोलियम वाहन, दूध, ब्रेड, मेडिकल सामग्री सहित आवश्यक खाद्य पदार्थों से संबंधित मध्यम वाहनों को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक भंगवा चुंगी, कोषागार चौराहा, राजापाल चौराहा से सदर मोड़ मार्ग से आवागमन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed