फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Entrance gate will be built in the name of freedom fighter Shiv Balak

Pratapgarh News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव बालक के नाम पर बनेगा प्रवेश द्वार

Wed, 28 Jun 2023 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Entrance gate will be built in the name of freedom fighter Shiv Balak
सदर क्षेत्र के सराय महिमा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ​शिव बालक पासी की पुण्यति​थि पर सम्मानि
36वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक ने की घोषणा, साहित्यकार डॉ. दयाराम किए गए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव बालक राम पासी की 36वीं पुण्यतिथि बुधवार को सदर ब्लाॅक के सराय महिमा में धूमधाम से मनाई गई। उनकी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से सड़क के नामकरण और स्मृति द्वार का निर्माण कराने की घोषणा की। पूर्व विधायक और अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं व बच्चों की भूमिका पर जोर दिया। सदर विधायक ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य को बाबू शिव बालक राम पासी सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश सरोज और ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर राकेश कनौजिया, राम सजीवन सरोज ,अनूप सिंह ,शोभा कनौजिया, डॉ. श्रीनाथ संजय, मुकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद सरोज, विवेक कुमार, श्याम शंकर सरोज, वेद प्रकाश, राजीव आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed