फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   English medium school, Hindi medium education

अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हिंदी मीडियम में पढ़ाई

Sun, 02 Dec 2018 12:37 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 02 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
English medium school, Hindi medium education
pakistan school - फोटो : dawn
 कान्वेंट स्कूलों से बराबरी करने के लिए प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने की योजना पूरी तरह फेल हो गई है। इन स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी नहीं, बल्कि हिंदी मीडियम में ही शिक्षा दी जा रही है। दरअसल, अध्यापक जहां अंग्रेजी से बचना चाह रहे हैं, वहीं बच्चे भी पढ़ने से किनारा काट रहे हैं। स्कूलों के रंगरोगन के साथ ही बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की भी व्यवस्था की गई, मगर बच्चे हिंदी मीडियम में पढ़ाई कर रहे हैं।  
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के 132 प्राइमरी स्कूलों को चिह्नित करके कान्वेंट स्कूलों की तरह अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई प्रारंभ की गई है। जिले के 17 विकास खंडों में मॉडल स्कूलों के रूप में चिह्नित इन स्कूलों की तर्ज पर जिले के अन्य स्कूलों को भी विकसित करने की योजना थी। मगर इन स्कूलों में चमक-दमक के सिवा कुछ भी नहीं रह गया है। दरअसल, इन स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई के लिए अपडेट किया गया, मगर दुर्भाग्य यह है कि अध्यापक बच्चों को न तो अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना चाहते हैं और न ही बच्चे पढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन



अध्यापकों की मानें तो बच्चे हिंदी स्पष्ट नहीं पढ़ पाते हैं, अंग्रेजी की बात तो दूर रही। फिलहाल अंग्रेजी माध्यम 35 स्कूलों में अध्यापकों के  92 पद अभी खाली हैं। इससे बच्चों को नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। नजीर के तौर पर खुले इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि बच्चों को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम की पुस्तकें प्रदान की गई है। बच्चे हिंदी माध्यम की ही पुस्तकें लेकर आते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती पानेे वाले अधिकांश अध्यापक ऐसे हैं, जिनकी हाल में ही तैनाती की गई थी। दूरदराज के स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के तबादले पर रोक लगी हुई थी। इसलिए घर के नजदीक तैनाती पाने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अपनी तैनाती करा ली। 



जिले के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनात अध्यापक अंग्रेजी माध्यम शिक्षा दे रहे हैं। औचक  निरीक्षण में अगर हिंदी मीडियम में शिक्षा देते हुए कोई अध्यापक मिलेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  
अशोक कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed