फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Engineer Ramesh Chandra's body handed over to the medical college

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज को सौंपी इंजीनियर रमेश चंद्र की देह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Engineer Ramesh Chandra's body handed over to the medical college
देहदानी इंजीनियर रमेश चंद्र मौर्य का रविवार रात देहांत हो गया। उन्होंने अपनी देह मेडिकल कॉलेज को दान की थी। परिजनों ने अंतिम संस्कार की रस्में अदाकर छात्रों के पढ़ाई के लिए सोमवार को शव को मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को दे दिया।
विज्ञापन

पट्टी के अमरगढ़ निवासी रमेश चंद्र मौर्य रेलवे मुंबई से सेवानिवृत्त होने के बाद समाज की भलाई के लिए कार्य करते थे। लोगों को प्रेरणा देते हुए उन्होंने मृत्यु के पहले देहदान संकल्प पत्र भरा था। मौत के बाद परिजन इंजीनियर के शरीर को मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए दान कर दिए। बेटे उदय प्रताप मौर्य ने बताया कि रविवार रात घर पर ही निधन हो गया। परिजनों ने शव को अंतिम विदाई करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. सरोज प्रसाद, डॉ. रश्मि यादव, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दीपिका, डॉ. ऋचा, डॉ. आकांक्षा सिंह समेत कई डॉक्टरों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। सीएमएस ने कहा कि ऐसे विरले लोग होते हैं, जो अपने शरीर को मृत्यु के बाद भी समाज के हित के लिए दान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनाटॉमी विभाग के प्रो. डॉ. सादिक सिद्दीकी ने कहा कि देहदान से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। इंजीनियर का पार्थिव शरीर डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के शोध में काम आएगा। वह जनपद के पहले देहदानी के नाम से जाने जाएंगे। उनके पांच बेटे हैं। अधिवक्ता घनश्याम मौर्य, आर्थो सर्जन डॉॅ. राधेश्याम, डायट प्रवक्ता वाराणसी नरसिंह, प्रवक्ता डीपीएस स्कूल कटनी विजय सिंह व उदय सिंह मौर्य है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
निधन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद अमरपाल मौर्य, सांसद एसपी पटेल, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed