फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PRL passenger esapes from accident

खड़ी थी पैसेंजर ट्रेन, उसी पटरी पर दौड़ा दिया इंजन

Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चालक की सूझबूझ से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर लखनऊ से चलकर प्रयाग जाने वाली पीआरएल पैसेंजर खड़ी थी। तभी उसी पटरी पर यार्ड में खड़े मालगाड़ी के दो इंजन लाने के लिए सिग्नल दे दिया गया। चालक इंजन लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया। यह देख यात्रियों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि चालक ने सामने पीआरएल पैसेंजर खड़ी देख इंजन को रोक दिया। हालांकि रेलवे के अफसर इस बात से इनकार कर रहे हैं। वहीं कुछ कर्मचारी इसे शंटिंग बता रहे हैं।

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार दोपहर ढाई बजे पीआरएल पैसेंजर खड़ी थी। यात्री ट्रेन में चढ़ रहे थे। इस बीच यार्ड में पहले से खड़े दो मालगाड़ी के इंजन को सिग्नल दे दिया गया। चालक दोनों इंजन लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर लेकर पहुंच गया। एक ही लाइन पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी होने के बाद भी मालगाड़ी के दो इंजन को देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वे इधर-उधर भागने लगे। हालांकि सूझबूझ दिखाते हुए चालक ने इंजन रोक लिया। तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सास ली। रेलवे के एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि उसे शंटिंग का सिग्नल मिला था। इस मामले में पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्रा ने बताया कि शंटिंग मोमेंट में इंजन को लाया जा सकता है। इससे कहीं कोई खतरा नहीं था। यह रूटीन वर्क था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed