{"_id":"64e8cf045b4615bb670c3644","slug":"encounter-in-lalganj-face-to-face-firing-between-police-and-miscreants-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-3416-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लालगंज में मुठभेड़, पुलिस व बदमाशों के बीच आमने-सामने फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लालगंज में मुठभेड़, पुलिस व बदमाशों के बीच आमने-सामने फायरिंग
Fri, 25 Aug 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी भी घायल, हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश में दबिश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जलेशरगंज। लालगंज के जलेशरगंज में शुक्रवार की शाम बदमाशों व पुलिस के बीच गोलियां चलीं। दोनों ओर से करीब छह राउंड फायरिंग हुई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके छह साथी भाग निकले। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की बात सामने आई है।
धारूपुर स्थित सगरा के समीप जंगल में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों का गिरोह छिपे होने की सूचना शुक्रवार की शाम स्वॉट टीम को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करती, इससे पहले ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से छह राउंड फायरिंग हुई। मौका पाकर बदमाश भागने लगे।
इस दौरान पुलिस ने लूट-छिनैती के मामले में वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाश लालगंज के खानापट्टी ककरहिया का रहने वाला सलमान बताया जा रहा है। उसके ऊपर लालगंज समेत अन्य थानों में दर्जन भर लूट व छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन की अगुवाई में फरार साथियों की तलाश में स्वाॅट टीम व कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
वर्जन-- --
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। वहर लूट व छिनैती के कई मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग भी हुई है। गिरफ्तार बदमाश के फरार साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक
-- -- -
आठ साल बाद दिखी आमने-सामने की मुठभेड़, मची अफरातफरी
जलेशरगंज में दिनदहाड़े बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में हुई फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके की ओर भागे, लेकिन पुलिस का भारी जमावड़ा देख पीछे हट गए। करीब आठ साल पहले सुखपालनगर तिराहे पर एसटीएफ प्रयागराज के निरीक्षक अतुल सिंह की टीम ने दिनदहाड़े असलहा तस्करों से मोर्चा लिया था। दोनों ओर से आमने-सामने गोलियां चली थीं।
-- -
दो बदमाशों के मुठभेड़ में मार गिराने की फैली अफवाह
जलेशरगंज बाजार के करीब बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है। पहले अफवाह फैली कि पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया है। फिर अफवाह फैली कि स्वाॅट टीम प्रभारी भी घायल हैं। मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं।

वर्जन