{"_id":"66c38c398acb3d154d010a09","slug":"electricity-supply-not-restored-even-after-48-hours-200-villages-in-darkness-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-122888-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 48 घंटे बाद भी नहीं दुरुस्त हुई विद्युत आपूर्ति, अंधेरे में 200 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 48 घंटे बाद भी नहीं दुरुस्त हुई विद्युत आपूर्ति, अंधेरे में 200 गांव
विज्ञापन
रविवार सुबह आंधी और तेज बारिश के बाद से जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। 33 हजार केवी पर पेड़ गिरने, ट्रांसफाॅर्मर और विद्युत खंभे टूटने की वजह से 200 से अधिक गांवों में 48 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिस कारण उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हैं। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश हवाहवाई रहा।
पट्टी के सोनाही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करनपुर, खूझीकला गांव के दलित बस्ती में लगा 100 केवी ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। यहां चार दिन से सौ घरों में आपूर्ति बाधित है। जिस कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव के संजय पांडेय, प्रकाश नारायन पांडेय, रतिलला यादव व मनीष तिवारी ने बताया कि इनवर्टर बंद होने के कारण मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा। साथ ही पेजयल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कई बार एसडीओ सदर को फोन किया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
वहीं ग्रामीण अंचल के सगरा सुंदरपुर और हंडौर के बीच 33 हजार केवीए मेन लाइन पर सागौन का पेड़ गिरने से छह घंटे तक 200 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अमरौना ग्राम सभा के श्रीकांत का पुरवा गांव में विद्युत तार पर पेड़ की डाल गिरने से खंभा टूट गया। यहां 48 घंटे से आपूर्ति बाधित है। साथ ही उपकेंद्र के तेजगढ़, बढ़नी, मोहनगंज व देवली फीडर के गांवों में 18 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश
जिले में रक्षा बंधन पर्व पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश शासन ने दिए थे लेकिन इसके बाद भी कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही। रोस्टर के अनुसार मिलने वाली बिजली भी गुल रहने से अंधेरे में उपभोक्ताओं ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
बारिश व आंधी के चलते आपूर्ति बाधित
आंधी और तेज बारिश के चलते कई जगहों पर मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिन जगहों पर पोल व विद्युत तार टूटे हैं उन्हें सुधारा जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
- सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग।