फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity supply in villages comes from only one feeder

Pratapgarh News: गांवों में एक ही फीडर से हो रही बिजली आपूर्ति, कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in villages comes from only one feeder
गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। ओवरलोड व लाइनों में फाॅल्ट के चलते शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को कई आपूर्ति बाधित हुई। वहीं ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में ओवरलोड की वजह से एक ही फीडर से आपूर्ति की जा रही है। इससे 24 घंटे में महज छह घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

गांव ही नहीं, शहर में भी बिजली कटौती लोगों के जी का जंजाल बनी है। दिन व रात में कई बार बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। देल्हूपुर के भिखनापुर ग्रामसभा में लगा 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर दस दिन पहले जल गया था, जिस कारण लोग अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आसिफ ने बताया कि कई शिकायत के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अमरौना, बढ़नी, लीलापुर, मोहनगंज, श्रीकांत का पुरवा, सराय आना देव, पीपरताली, धानेपुर, महराजगंज, अजगरा, शुकुलपुर समेत 50 से अधिक गांवों में लोग बिजली कटौती की वजह से ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लो वोल्टेज की वजह से लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहे हैं। किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जेई अखिलेश ने किसानों को 12 बजे रात के बाद मोटर पंप चलाने की अपील की है।


रोस्टर के मुताबिक करनी है आपूर्ति
ओवर लोड और लाइनों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है, इस बारे में पता किया जाएगा। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

- सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed