फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   electricity scam in araila chc

अरैला सीएचसी में कटियामारी कर जलाई जा रही बिजली

Thu, 05 Apr 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
electricity scam in araila chc
electricity
पट्टी तहसील में स्थित अरैला सीएचसी में बिजली की व्यवस्था नहीं की गई थी। चार साल से कटियामारी कर काम चलाया जा रहा है। इस ओर स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के साथ बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों का भी ध्यान नहीं पड़ रहा था। इस बीच एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर दी। उन्होंने सीएमओ को इसकी जांच करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि इस मामले में सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


पट्टी तहसील में स्थित अरैला सीएचसी में हर दिन भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। ओपीडी के साथ गंभीर मरीजों को भर्ती भी किया जाता है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया। कटियामारी कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच अरैला निवासी राजू ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर दी। मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू करवा दी है। शासन की ओर से  सीएमओ के पास जांच कराने का जब पत्र आया तो अफसरों में खलबली मच गई। आननफानन में जांच शुरू करवा दी गई। मजेदार बात यह है कि करीब चार वर्ष से अरैला सीएचसी में कटियामारी कर बिजली का उपभाोग किया जा रहा है। बिजली विभाग के अफसरों ने भी कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब इस मामले में कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरैला सीएचसी में विद्युत कनेक्शन लिया गया है या फिर नहीं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। सीएम का पत्र मिलने के बाद इसकी जांच कराई जा रही है। विद्युत कनेक्शन नहीं होगा तो जल्द ही कनेक्शन लिया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर एसके सिंह, प्रभारी सीएमओ।

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई कर नया कनेक्शन दिया जाएगा।
सत्यप्रकाश, अधिशाषी अभियंता, बिजली विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed