{"_id":"66b4067727659bcddd064a04","slug":"electricity-failure-doctors-and-patients-remained-in-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-122250-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिजली गुल, मेडिकल कॉलेज में 20 मिनट तक अंधेरे में रहे डॉक्टर-मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिजली गुल, मेडिकल कॉलेज में 20 मिनट तक अंधेरे में रहे डॉक्टर-मरीज
Thu, 08 Aug 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान लाइनों में फाॅल्ट की वजह से मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर में करीब 20 मिनट तक बिजली गुल रही। इस कारण ओपीडी में आए मरीजों को अंधेरे में बैठकर इंतजार करना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने के दौरान डॉक्टराें ने टाॅर्च और मोबाइल जलाकर मरीजों का इलाज किया।
मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में बुधवार दोपहर 12:10 बजे बिजली कटौती के कारण अंधेरा छा गया। इस दौरान ओपीडी पहुंचे मरीजों को अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं डॉक्टराें के पास बैठे मरीजों को मोबाइल की रोशनी में दवाएं लिखी गईं। 12:30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया। ओपीडी में पहुंची ब्लड प्रेशर की मरीज आयशा, वायरल से पीड़ित सपना मिश्रा व टायफाइड से पीड़ित सुनीता देवी को आधे घंटे तक कतार में खड़े रहना पड़ा। इसके पहले भी कई बार बिजली की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
तकनीकी खराब आने कारण जनरेटर नहीं चल सका। बारिश के कारण दोपहर के समय आपूर्ति बाधित हुई थी। मैकेनिक बुलाकर जनरेटर ठीक करवाया जाएगा।
- डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज