फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity department's computer operator cradles death

बिजली विभाग के कंप्यूटर आपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 09 Jul 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity department's computer operator cradles death
Electricity department's computer operator cradles death - फोटो : PRATAPGARH
बिजली विभाग के कंप्यूटर आपरेटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास निवासी रोहित सिंह उर्फ सूरज सिंह (32) पुत्र अंबिका सिंह रानीगंज विद्युत उपकेंद्र कार्यालय में संविदाकर्मी था। एसडीओ विद्युत रानीगंज कार्यालय में वह कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। बुधवार की सुबह वह सोकर उठा। परिवार वालों के साथ चाय पी। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में गया। दरवाजा भीतर से बंद कर रोहित सिंह ने पंखे की हुक के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे आवाज देने लगे। भीतर से कोई जवाब न मिलने पर परिजन परेशान हो उठे। लोगों ने भीतर से बंद दरवाजा तोड़ डाला। अंदर का नजारा देख परिजन चीख पड़े।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि रोहित की शादी तय थी, लेकिन कोरोना के चलते टल गई। अब उसकी शादी नवंबर में होनी थी। रोहित की मौत के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में वृद्ध की फावड़े से मारकर हत्या
हथिगवां थाना क्षेत्र में बुधवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक वृद्ध की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य भाग निकले। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के तुला का पुरवा बेंती निवासी राम सजीवन (70) का पड़ोसी रामहरख यादव से जमीन को लेकर विवाद था। बुधवार को रास्ते पर हो रही सफाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ देर में दोनों ओर से पथराव होने लगा। आरोप है कि हमलावरों ने फावड़े से रामसजीवन पर हमला बोल दिया।
जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। एसओ हथिगवां उदय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद है। कई बार पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत भी कराया था। मृतक के कोई जाहिर चोट नहीं है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के बेटे अमरेश की तहरीर पर रामहरख, राममिलन, भगवानदीन, राजेंद्र उर्फ पप्पू व राजू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

युवक को पीटा, घर में की तोड़फोड़
रंजिश में पड़ोसियों ने युवक को मारापीटा और घर में तोड़फोड़ की। बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा निवासी जितेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र दीनानाथ शुक्ला का आरोप है कि पड़ोसी संतोष समेत अन्य लोगों से उसकी रंजिश है। बुधवार को संतोष पक्ष के लोगों ने उसके भाई अमित शुक्ला को मारापीटा और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने संतोष, विजय, विनीत, विवेक, विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Electricity department's computer operator cradles death

Electricity department's computer operator cradles death- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed