फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity department raised hands, now transformers will be borrowed

दूसरे वर्कशाप से उधार लेकर जिले में दूर की जाएगी ट्रांसफार्मर की किल्लत

Tue, 27 Jul 2021 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity department raised hands, now transformers will be borrowed
बाबागंज के गोगहर गांव में ट्रांसफर लगाते विद्युत विभाग के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
उमसभरी गर्मी व बारिश के मौसम के बीच लगातार ट्रांसफार्मरों के फुंकने से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मांग बढ़ते ही वर्कशॉप की व्यवस्था भी धड़ाम हो गई है। 48 घंटे तो दूर ट्रांसफार्मर के लिए उपभोक्ताओं को हप्तेभर से अधिक समय तक वर्कशॉप के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में विभाग ट्रांसफार्मर की किल्लत दूर करने के लिए अब दूूसरे वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर उधार लेगा। इसके लिए गैर जनपदों के वर्कशॉप की मदद ली जाएगी। हालांकि स्थिति सामान्य होने पर उन्हें ट्रांसफार्मर लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड हैं। रानीगंज, लालगंज, कुंडा व रानीगंज। इनके अंतर्गत कुल 67 विद्युत उपकेंद्र हैं। शहर में 24 घंटे व गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। मगर, गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण इलाकों में है। दरअसल, जिले में डिमांड बढ़ने से वर्कशॉप की व्यवस्था धड़ाम हो गई है।
विज्ञापन

चिलबिला वर्कशॉप पर 150 ट्रांसफार्मरों की डिमांड है, जबकि प्रतिदिन सिर्फ 20 ट्रांसफार्मर ही बनकर तैयार हो रहे हैं। ऐसे में डिमांड के मुताबिक ट्रांसफार्मर की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। 48 घंटे की बात तो दूर सप्ताहभर बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहे हैं। लोगों को वर्कशॉप की परिक्रमा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वर्कशॉप की डिमांड पूरी करने के लिए विभाग दूसरे जनपदों के वर्कशॉप की मदद ली जाएगी। वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की सूची तैयार की जा रही है। जब तक डिमांड बनी हुई है, तब तक इस पहल के जरिए ट्रांसफार्मर की किल्लत दूर की जाएगी।

ट्रांसफार्मर की मांग बढ़ गई है, जबकि समुचित मात्रा में ऑयल की व्यवस्था नहीं है। ऑयल की कमी से ट्रांसफार्मर की मरम्मत में दिक्कत आ रही है। इसके लिए वर्कशॉप से डिमांड भेजी गई है। डिमांड के मुताबिक ट्रांसफार्मर तैयार किए जा रहे हैं। अन्य वर्कशॉप में भी ट्रांसफार्मर के लिए डिमांड भेजी गई है। दिनेश सिंह, एक्सईएन, वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed