{"_id":"6715eca632f82c8b3d0d6f54","slug":"electrician-s-body-found-200-meters-away-from-home-suspicion-of-murder-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : घर से 200 मीटर दूर मिला बिजली मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : घर से 200 मीटर दूर मिला बिजली मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका
Mon, 21 Oct 2024 11:30 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:30 AM IST
सार
कोतवाली देहात के सैय्यदन मोहल्ला सिटी निवासी अजय कुमार मौर्य (25) पुत्र स्व. धनीराम मौर्य मुंबई में रहकर बिजली के उपकरण बनाने का कार्य करता था। दो दिन पूर्व वह मुंबई से घर आया था। सोमवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर उसका शव खेत में मिला।
विज्ञापन
अजय कुमार मौर्य। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
विज्ञापन
कोतवाली देहात अंतर्गत सैय्यदन मोहल्ला सिटी में घर से 200 मीटर दूर युवक का शव मिला। शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के सैय्यदन मोहल्ला सिटी निवासी अजय कुमार मौर्य (25) पुत्र स्व. धनीराम मौर्य मुंबई में रहकर बिजली के उपकरण बनाने का कार्य करता था। दो दिन पूर्व वह मुंबई से घर आया था। सोमवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर उसका शव खेत में मिला। शव मिलने पर खलबली मच गई। शौच जाते समय लोगों ने देखा तो परिजनों को खबर दी। घर वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सिटी सूर्य प्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अभिषेक सिरोही घटना स्थल पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ सिटी शिव नारायण बैस, एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह के साथ एसपी डॉ.अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने दीजिये। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।