{"_id":"5d3b48328ebc3e6c9d3b4bd7","slug":"electric-line-insulator-is-broken-one-and-a-half-hours-stalled-pratapgarh-news-ald250546265","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक लाइन का इनसुलेटर टूटा, डेढ़ घंटे ठप रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक लाइन का इनसुलेटर टूटा, डेढ़ घंटे ठप रहा संचालन
विज्ञापन
पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन के समीप इलेक्ट्रिक पोल का टूटा इंसुलेटर।
- फोटो : PRATAPGARH
इलेक्ट्रिक लाइन का इनसुलेटर टूटा, डेढ़ घंटे ठप रहा संचालन
दांदूपुर-पृथ्वीगंज स्टेशन के बीच हुआ हादसा, फंसी रहीं जनता और पंजाब मेल
प्रतापगढ़/रानीगंज। प्रतापगढ़-बनारस रेल लाइन पर शुक्रवार को दांदूपुर-पृथ्वीगंज स्टेशन के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का इनसुलेटर टूट गया। तार मेन लाइन पर लटकने लगा। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। अमृतसर जा रही पंजाब मेल दांदूपुर तो लखनऊ से बनारस जा रही जनता एक्सप्रेस प्रतापगढ़ में खड़ी थी।
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पंजाब मेल के आने का समय हो गया था। इसी बीच इलेक्ट्रिक लाइन का इनसुलेटर टूटने से तार टूटकर लटक गया। रेलकर्मियों ने इसकी सूचना पृथ्वीगंज और दांदूपुर स्टेशन मास्टर को दी। इस पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। पंजाब मेल को दांदूपुर में तो जनता एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ में रोका गया। जंघई से टावर केबिन मंगाया गया। उसके बाद तार जुड़ा।