{"_id":"664fda26bd5cdc99d80e23f4","slug":"election-preparations-complete-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-117551-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चुनाव की तैयारियां पूरी, आज एटीएल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चुनाव की तैयारियां पूरी, आज एटीएल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
प्रतापगढ़ संसदीय सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को एटीएल मैदान से रवाना की जाएंगी। बृहस्पतिवार को एटीएल मैदान में मतदान कार्मिकों के लिए विधानसभावार पंडाल लगाया जा रहा था तो पीने के पानी के लिए नल लगाए जा रहे थे।
बृहस्पतिवार को कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल मैदान में व्यापक तैयारियां होती रहीं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में जुटने वाले कर्मचारियों के लिए उसके लिए सीडीओ नवनीत सेहारा निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश देते रहे। 19 मई को एटीएल मैदान से ही कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। मगर 25 मई को सदर, पट्टी, रानीगंज, विश्वनाथगंज और रामपुरखास विधानसभाओं के 1902 बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी, इसलिए भीड़ अधिक होनी स्वाभाविक है। फिलहाल एटीएल मैदान में बड़ी संख्या में वाहनों को रोका गया है। बृहस्पतिवार को इन वाहनों को तेल की पर्चियां वितरित की गईं। सीडीओ नवनीत सेहारा ने बताया कि सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे सभी मतदान कार्मिकों को बुलाया गया है।