फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly person killed in collision between two bikes

दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत

Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Elderly person killed in collision between two bikes
दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके शव को थाने ले आई। परिजनों को सूचना देकर बुलवाने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुर चौराहे के पास सोमवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें जेठवारा थाना क्षेत्र के कांछा शुकुलपुर निवासी मखदूम प्रसाद विश्वकर्मा (56) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस शव को थाने ले आई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बाइक से गिराकर मारने की दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों पर एक आशा बहू की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आशा बहू को दोनों युवक अपने घर प्रसव कराने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव निवासी फूलचंद्र मौर्य पुत्र महंगू की पत्नी शीला आशा बहू थी। 10 जून 2019 को गांव के ही भोला यादव व शिवकुमार एक महिला का प्रसव कराने के लिए शीला को लेकर घर जा रहे थे। चकिया गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। इससे आशा बहू बाइक से नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में फूलचंद्र ने हथिगवां थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर फूलचंद्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
युवक पर महिला के घर चढ़कर मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा
रात में एक युवक ने महिला के घर चढ़कर उसके घरवालों के साथ मारपीट की। इसके साथ ही तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उस पर मुकदमा लिखकर उसका चालान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के कबड़ियागंज मोहल्ला निवासी कुसुम कौशल पत्नी घनश्याम के घर जौनपुर मीरगंज से उसकी भतीजी मोनी कौशल पुत्री लव कौशल उनके घर आई थी। आरोप है कि मोहल्ले के अरविंद द्विवेदी पुत्र अज्ञात उसके घर पहुंच गया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने घनश्याम के बेटे राहुल की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आई मोनी, कुसुम आदि को भी पीटा। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मोनी की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसका चालान कर दिया गया।
विद्यालय में मनाई गई तुलसी जयंती
क्षेत्र के भदरी स्थित बजरंग इंटर कालेज में तुलसी जयंती मनाई गई। इसमें शिक्षकों ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
थाना क्षेत्र के शकरदहा गांव में बुधई पाल व बाबूलाल पाल के बीच नाली बनाने को लेकर एक वर्ष से विवाद चल रहा है। अभी चार दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें बाबूलाल, रमेश व दूसरे पक्ष से बुधई, संजय, शिवम का शांतिभंग में चालान हुआ था। सोमवार को फिर से नाली बनाने के विवाद को लेकर दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया था, लेकिन फिर से वह लोग विवाद करने लगे। इसमें एक पक्ष से सुबंती देवी पत्नी बाबूलाल, रवि प्रकाश पुत्र बाबूलाल, रेखा पुत्री बाबूलाल, दूसरे पक्ष से अजय पुत्र बुधई, दिलीप पुत्र राजेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है। गंभीर हालत में अजय व दिलीप कुमार को डॉक्टरों ने इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षों से थाने में तहरीर दे दी गई है। इसी तरह से एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सचिन पुत्र रामकृपाल गौतम भिटारा बाजार से अपने घर हरिहरपुर आ रहा था। इस दौरान गांव के नन्हे, रवि, धर्मेंद्र, वीरेंद्र ने उसे रोककर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। सचिन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed