{"_id":"6835fa4572f10e507f01054d","slug":"elderly-farmer-died-due-to-electric-shock-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-140612-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट से बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट से बुजुर्ग किसान की मौत
विज्ञापन
खेत में लगे झटका मशीन के तारों की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
अंतू थाना क्षेत्र के संडवाचंद्रिका निवासी सत्यप्रकाश सिंह (61) के पड़ोसी ने खेत में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन लगवाया है। मंगलवार की दोपहर को पड़ोसी के खेत से होते हुए सत्यप्रकाश अपने खेत की तरफ जा रहे थे। पड़ोसी ने खेत के मेड़ों के चारों तरफ तार लगाया है। बुजुर्ग किसान खेत में लगे तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा।
ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने उनको खेत से अलग किया। आनन फानन में सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के तीन बेटे और एक बेटी है। अचानक हुई मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद