फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly died under suspicious circumstances, suspicion of murder

Pratapgarh News: संदिग्धदशा में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly died under suspicious circumstances, suspicion of murder
अंतू क्षेत्र के नरी में पंपिंगसेट पर सो रहे कालूराम वर्मा (80) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कालूराम घर पर रहकर खेती किसानी का काम करते थे। रविवार को वह हर दिन की तरह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित अपने खेत में पंपिंगसेट के छप्पर में सोने चले गए। सोमवार काे वह काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचे। यह देख परिजन पंपिगसेट पर पहुंचे। देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार गले में नाखून और रस्सी के रगड़ का निशान भी मिला। जिसके बाद परिजन हत्या की आशंका जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर कार्रवाई करने लगी। मृतक के चार बेटे थे। दो बेटों की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed