{"_id":"5ffa079f8ebc3e2e6a2519ed","slug":"elderly-death-due-to-uncontrolled-bike-overturns-two-people-injured-pratapgarh-news-ald2962799124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटने से बुजुर्ग की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पलटने से बुजुर्ग की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना के अतरसंड गौरा के पास अनियंत्रित बाइक पलटने से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पट्टी कोतवाली के उपाध्यायपुर निवासी रामसमुझ यादव (80) झाड़फूंक करता था। शनिवार को वह आसपुर देवसरा थाना के सैफाबाद निवासी शिवकुमार (55) और मनीष चौरसिया (32) के साथ झाड़फूंक करने के लिए लौली गांव गया था। झाड़फूंक करने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक मनीष चौरसिया चला रहा था।
अतरसंड गौरा मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक लेकर खड्ड में चला गया। हादसे में बाइक पर सवार रामसमुझ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष व शिवकुमार चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर पर रोते-बिलखते परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
पिकअप ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर
महुली मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे सब्जी विक्रेता को मालवाहक पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे बेलखरनाथ सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के गोंई गांव निवासी श्यामलाल (50) पुत्र भागीरथ गांव में सब्जी का कारोबार करता है। शनिवार की सुबह वह महुली मंडी से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। जगदीशगढ़ चौराहे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद