फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight smugglers from Odisha who sold fake gold beads sent to jail

Pratapgarh News: नकली सोने की माला बेचने वाले ओडिशा के आठ टप्पेबाजों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eight smugglers from Odisha who sold fake gold beads sent to jail
इलाके में लोगों से नकली सोने की माला को असली बताकर ठगी करने वाली ओडिशा की महिलाओं समेत आठ टप्पेबाजों को जेठवारा पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से नकली सोने की माला समेत सोने का दाना और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में सोमवार को चौकी प्रभारी बंशीधर राय संदिग्धों की तलाश में निकले थे। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान लोगों से टप्पेबाजी करने वाला गिरोह पुलिस के हाथ लगा। उनके पास से नकली सोने की माला बरामद हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए ओडिशा के केंद्र पाड़ा, थाना पोट्टामुंडई के मुडवसन निवासी दिपुना दास की निशानदेही पर उसके पड़ोसी साथी ओख्या दास, केलेस दास, तरिनी, लिली दास, भद्रक बेतरा आर्यन के प्रसन्नता दास उर्फ मुन्ना, जाजपुर के मुड़माल निवासी रामू प्रधान, जाजपुर पूर्वकोर्ट कोरई निवासी नीलकंठ राव को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए टप्पेबाज ने बताया कि लोग ओडिशा से लोकल ट्रेन से आए हैं। ओडिशा से ही खरीदी गई पीतल की पालिसदार माला जो सोने जैसी चमकती है, उसे असली सोना बताकर कम दामों में बेच देते हैं। पहले एक दुकान चिह्नित करते हैं, जहां उनके बीच का कोई सदस्य असली सोने की माला बेचने जाता है।
टेस्ट करने पर सही मिलने के बाद दुकानदार उन लोगों से ज्यादा मात्रा में माला खरीदने का प्रयास करता है। उसे अपने रुकने वाले स्थान पर बुलाकर पीतल वाली माला बेचते हैं। लोगों को भ्रमित करने के लिए माला की पोटली जमीन के नीचे गाड़कर रखते हैं। बाजार मूल्य से आधे दाम पर पीतल को सोना बनाकर बेच देते हैं।
बिक्री के बाद जगह छोड़ देते हैं। उन लोगों ने करीब दो साल पहले ऐसे ही पीतल की माला एक स्वर्ण व्यापारी को पांच लाख रुपये में बेची थी। उनके पास से 688 ग्राम नकली सोने की माला, पांच दाना शुद्ध सोना 120 मिलीग्राम, एक मोबाइल, 240 रुपये और पांच नकली आधार कार्ड बरामद किए गए।

एक्सप्रेस ट्रेन से नहीं करते सफर, बेधड़क बोलते हैं हिंदी
पूछताछ में टप्पेबाजों ने बताया कि वे लोग एक्सप्रेस की जगह पैसेंजर ट्रेन से सफर करते हैं। पहले भी वे प्रतापगढ़ आकर सराफ को चूना लगा चुके थे, इसलिए ग्रामीण इलाके को नकली माला बेचने के लिए चुना। सभी बेधड़क हिंदी बोलते हैं। हालांकि डेरवा में दुकानदार को चूना लगाते समय बाजार के लोगों ने ही शंका होने पर कुछ बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed