फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight committees involved in the scam will not get fertilizer

खाद घपले में शामिल छह समितियों को नहीं मिलेगी खाद

Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eight committees involved in the scam will not get fertilizer
fertilizer
खाद घोटाले में शामिल जिले की आठ साधन सहकारी समितियों को अब खाद नहीं मिलेगी। पीसीएफ ने इन समितियों को खाद देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इधर, पुलिस ने वांछित सचिवों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना प्रारंभ कर दिया है। गिरफ्तार एक सचिव को सहायक निबंधक ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएपी और यूरिया खाद घोटाले में शामिल जिले की आशापुर, छेमरसरैया, सोनपुरा, गौरामाफी, नचरौला, पूरे हिरावन, नारायणपुर और लक्ष्मणपुर समितियों को पीसीएफ ने खाद देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पीसीएफ का मानना है कि पीसीएफ भंडार नायक के बयान के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में खाद आवंटित करने से भुगतान फंस सकता है। इधर गिरफ्तार नारायणपुर कला के सचिव राजेश पटेल को सहायक निबंधक ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के सातों साधन सहकारी समितियों के सचिव घरों से फरार बताए जा रहे हैं। इन समितियों पर सप्ताह भर से ताला लटक रहा है। इधर पीसीएफ के भंडार नायक के बर्खास्तगी की फाइल शीर्ष अफसरों के पास लटकी हुई है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार भंडार नायक के महिला मित्र की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि महिला मित्र से खाद बिक्री के रुपये की वसूली करने की तैयारी है। पीसीएफ जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने बताया कि खाद घोटाले में शामिल समितियों को खाद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed