{"_id":"641b68ceb2388fa7e7007d86","slug":"efforts-will-be-made-to-implement-advocates-protection-act-panchuram-pratapgarh-news-c-3-1-84941-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्वोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए की जाएगी कोशिश : पांचूराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्वोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए की जाएगी कोशिश : पांचूराम
Thu, 23 Mar 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन पांचूराम मौर्य का लालगंज पहुंचने पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल तथा अजय शुक्ल गुड्डू ने अधिवक्ताओं की ओर से माल्यार्पण तथा सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर बार कौंसिल के चेयरमैन ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनके हितों तथा सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा, मुख्यमंत्री को एड्वोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव भेजा गया है। पूरा भरोसा है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएम इस प्रस्ताव को संस्तुति के लिए केंद्र सरकार को भेजेंगे। लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं के लिए पुस्तकालय के लिए कानून से जुड़ीं किताबें भी दी जाएंगी।
अधिवक्ताओं के अधिकारों व सुरक्षा को लेकर बार कौंसिल का प्रयास जारी रहेगा। लखनऊ में प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री के सामने वकीलों ने जुड़ीं मांगें रखी जाएंगी। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर महामंत्री शेष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बीके तिवारी, पूर्व महामंत्री संदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, रामलगन यादव, टीपी यादव, मो. असलम, प्रमोद सिंह, सुमित तिवारी, बाबा नरेंद्र ओझा, लाल विनोद प्रताप सिंह, पारसनाथ सरोज, राजेश पाल, मस्तराम पाल आदि मौजूद रहे।