{"_id":"5e3861868ebc3e4b2c33e9d3","slug":"efforts-to-kill-the-villager-sleeping-outside-the-house-by-burning-them-alive-by-putting-kerosene-on-fire-pratapgarh-news-ald2674622133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय इंद्रावत में जलाने के प्रयास से बचा अधेड़।
- फोटो : PRATAPGARH
घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ को उसकी ही रजाई में लपेट दिया गया। इसके बाद उसमें छह सुतली बम रख दिए गए। इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग से बम फट गए। इस दौरान शोरशराबे पर परिजन व ग्रामीण जुटे और किसी तरह से आग बुझाकर उसमें अधेड़ का बाहर निकाला गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल ले जाया गया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा सराय इंद्रावत निवासी अमरनाथ पासी (45) पुत्र विसराम रविवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इस दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और उसे रजाई में लपेट दिया। इसके साथ ही रजाई में छह सुतली बम रख दिए। इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग बढ़ी तो सुतली बम फटने लगे। इस पर पास में ही सो रहा उसका नाती आदर्श (12) जग गया। आग देख वह शोर मचाने लगा। इस पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। इसके बाद अधेड़ को बाहर निकाला। आग लगने और बम फटने से अधेड़ कई जगह गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार जीवित सुतली बम बरामद किए। इसके साथ ही अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में थाना इंचार्ज का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना को शरारतीतत्वों ने अंजाम दिया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।