{"_id":"5d3564b12a879685e3cb050e7075a96b","slug":"education-news-hindi-news-76","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर जिले के 24 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। यह लोग तीन माह डायट और तीन माह स्कूलों में ट्रेनिंग करने के बाद होने वाली परीक्षा में पास होने के बाद ही शिक्षक कहलाने के हकदार होंगे। बुधवार बीएसए कार्यालय से सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 24 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया।
यह नियुक्ति पत्र पाते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। मगर इन अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की होने में अभी पेच है। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को छह माह डायट और छह माह प्राइमरी स्कूलों में ट्रेनिंग लेने के बाद विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नए सिरे से स्कूलों में तैनाती की जाएगी। हालांकि बुधवार को नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में अभी 150 पद और रिक्त हैं।