{"_id":"7f88ab2399fd1d85d37edbfcbd507ce7","slug":"education-news-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले से वंचित होंगे 1200 छात्र-छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले से वंचित होंगे 1200 छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एमडीपीजी कॉलेज में बीए की सीटें फुल हो गई हैं। फिलहाल यह सीटें विवि के मानक के अनुरूप ही भरी हैं। अभी 1200 छात्र-छात्राओं को दाखिला का इंतजार है। विवि के नए फरमान से दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर विवि अपनी जिद पर अड़ा रहा तो इन छात्र-छात्राओं को दाखिले से वंचित भी होना पड़ सकता है।
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने चालू शिक्षा सत्र में एक विषय में मात्र 60 विद्यार्थियों का ही दाखिला लेने को कहा है। एमडीपीजी कॉलेज में 13 विषयों की मान्यता मिली हुई है। इस हिसाब से कॉलेज प्रशासन ने 780 छात्र-छात्राओं का दाखिला ले लिया है, जबकि अभी 1200 अभ्यर्थियों को दाखिले का इंतजार है। बीते वर्ष एमडीपीजी कॉलेज में बीए में 2056 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया था।
कॉलेज प्रशासन ने इस वर्ष भी अधिकाधिक छात्रों का दाखिला लेने की रणनीति बनाई थी। मगर विवि का फरमान बाधक बन गया है। अगर विवि ने डिग्री कॉलेजों में सीट नहीं बढ़ाई तो छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कॉलेज के जनसूचना अधिकारी डा. सीएन पांडेय ने बताया कि विवि के मानक के अनुसार सीटें फुल हो गई हैं। अगर विवि कोई नया दिशा निर्देश जारी करता है तो प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का दाखिला लिया जाएगा। अगर विवि से कोई आदेश नहीं आया तो 1200 से भी अधिक बच्चे दाखिले को लेकर परेशान होंगे।