फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news

गणित, विज्ञान शिक्षकों के चयन में धांधली

Mon, 21 Sep 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
education news
गणित और विज्ञान शिक्षकों की कटआफ मेरिट तैयार करने में धांधली उजागर हुई है। सोमवार को इसे लेकर अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय में भारी हंगामा कर दिया। सूचना पर एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच वहां पूर्व बीएसए भी पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम सदर के सामने अपनी गलती कबूल करते हुए मेरिट में सुधार की आवश्यकता बताई। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने नवागत बीएसए को नई कटआफ मेरिट देर रात जारी कर मंगलवार को बारह बजे के बाद नियुक्ति पत्र वितरित करने को कहा है। इधर, बीएसए कार्यालय में सुबह से ही हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को नियंत्रित करने के लिए दिनभर पुलिस का पहरा लगा रहा।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान के अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर जिले में मेरिट जारी की गई थी। सोमवार को नए बीएसए माधवजी तिवारी के कार्यभार संभालते ही गणित और विज्ञान के अभ्यर्थियों ने उनकी कुर्सी हिलाकर रख दी। उनके कार्यालय पहुंचने से पहले अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा हुआ था। निजी कार से पहुचे बीएसए को देखकर पहले अभ्यर्थी समझ ही नहीं पाए। जानकारी होने पर अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया। इनमें से कुछ अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे थे, तो कुछ धांधली की शिकायत कर रहे थे। इस बीच भारी हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। नवागत बीएसए ने पूरे मामले से डीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एसडीएम सदर जेपी मिश्र को भेजकर जांच करने को कहा। इसी बीच पुराने बीएसए एसटी हुसैन भी कार्यालय आ धमके। गणित, विज्ञान शिक्षकों की कटआफ मेरिट का रिकार्ड जब एसडीएम ने तलब किया तो पूर्व बीएसए ने खुद ही कबूल कर ली। देर शाम तक बीएसए अपनी टीम के साथ कटआफ मेरिट का अध्ययन करते रहे। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि गणित, विज्ञान शिक्षकों की जो कटआफ मेरिट तैयार की गई है, उसमें प्रथम दृष्टया गड़बडी मिली है। नए सिरे से कटआफ मेरिट तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि रात तक कटआफ मेरिट विभाग की वेबसाइट पर लोड कर दी जाएगी और मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed