फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   earthquake in pratapgarh

फिर कांपी धरती, सिहर उठे लोग

Sun, 26 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
earthquake in pratapgarh
रविवार को जिले में लगातार दूसरे दिन भूकंप आने के कारण हड़कंप मच गया। सुबह करीब 12.42 पर झटके लगने के कारण लोग सिहर उठे। भूकंप से सहमे दो लोगों की मौत हो गई। पट्टी में बारजा के ऊपर रखा बाक्स गर्भवती महिला के पेट पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दीवार गिरने से एक बालिका को भी चोटें आईं। दहिलामऊ में एक मकान गिर गया। कई जगह दीवारें फट गईं। छतों में दरार पड़ गई। सनई अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 रही और यह करीब 12 सेकेंड तक रहा।
विज्ञापन



शनिवार को दो बार धरती हिलने से सहमे लोग अभी पूरी तरह सामान्य भी नहीं हुए थे कि रविवार को फिर भूकंप का झटका लग गया। इससे दहशत पैदा हो गई। जिले भर में खलबली मच गई। लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड की दीवार में दरार आ गई। दहिलामऊ एक मकान ढह गया। प्रतापगढ़ सिटी के मलियाना टोला में में काली मंदिर का गेट गिर गया। मंदिर की दीवारें चटक गईं। पूरेली गांव में भोला सिंह का गेस्ट रूम ढह गया। भदोही गांव में अनिल सिंह के घर की दीवार में दरार आ गई। कटरा इंदु कुंवर गांव में हरिश्चंद्र हरिजन की दीवार ढह गई। शहर में सच्चा आश्रम की छत चटक गई।
विज्ञापन



श्रीराम तिराहे पर एक मकान की दीवारों में दरार आ गई। उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के कटकाकली गांव निवासी भोला गौड़ (55) शनिवार को भूकंप का झटका लगने के बाद सहम गया। उसे दो-तीन बार हार्ट अटैक हुआ। रात में घरवाले अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इसी तरह कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर निवासी शमशुद्दीन (52) रविवार को चारपाई पर लेटे थे। उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। भूकंप आने पर चारपाई हिलने लगी। इससे वह बुरी तरह डर गए। थोड़ी ही देर में उनके प्राण पखेरू उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed