{"_id":"7ce4ded97636fdda39183a38166cd304","slug":"earthquake-in-pratapgarh-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिले के स्कूल, कॉलेज दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। शनिवार और रविवार को भूकंप के झटके आने से शासन ने बच्चों के लिए विद्यालय बंद किया है। जबकि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहेंगे। शासन ने यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड के कक्षा एक से बारह तक के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। इधर, जिला प्रशासन ने स्कूल भवन की जांच कराने के लिए अधिकारियों को नामित किया है।
डीआईओएस आरके वर्मा ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दूरभाष पर दो दिन के लिए सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने को कहा है। इधर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने 27 और 28 अप्रैल को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। शिक्षकों और कर्मचारियों से विद्यालय में मौजूद रहकर अभिलेखीय कार्य निपटाने को कहा है। उन्होंने स्कूल भवन की जांच के लिए पहुंचने वाले अधिकारियों का सहयोग करने को कहा है।