{"_id":"65cfb9bcb1990b31c80b83c7","slug":"e-rickshaw-driver-dies-in-collision-with-tractor-one-serious-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-112480-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई- रिक्शा चालक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई- रिक्शा चालक की मौत, एक गंभीर
Sat, 17 Feb 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
पट्टी के नारायनपुर चौराहे पर ट्रैक्टर व ई रिक्सा की टक्कर के बाद घायलों के सीएचसी पहुंचने पर जु
ट्रैक्टर की टक्कर से ई- रिक्शा चालक की मौत, एक गंभीर
पट्टी। नारायणपुर चौराहे से सवारी लेकर पट्टी आ रहे ई- रिक्शा चालक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे चालक की मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राजेश वर्मा (38) वर्ष ई- रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को दिन में दो बजे नारायणपुर चौराहे से एक महिला सवारी लेकर वह पट्टी आ रहा था। करैला बाजार के समीप ईंट से लदे ट्रैक्टर ने उसके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चालक राजेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अर्जुन सिंह शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पट्टी भिजवाया। राजेश की मौत से पत्नी कल्पना देवी, बेटी प्रतिभा और बेटे हर्ष का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलते ही पिता रमाशंकर सीएचसी पहुंच गए। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला था। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।
.............
इनसेट
अनियंत्रित बाइक पलटी दो घायल, एक रेफर
पट्टी। सरसतपुर निवासी साहिल दुबे और शिवम दुबे शुक्रवार की दोपहर तीन बजे सामान की खरीदारी करने कस्बा पट्टी आ रहे थे। रायपुर रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि शिवम का इलाज सीएचसी में किया गया। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंचे। संवाद