फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   during the treatment of her mother she became corona positive

गई थी मां का इलाज कराने, हो गई कोरोना संक्रमित

Mon, 04 May 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
during the treatment of her mother she became corona positive
बाघराय इलाके की 11 साल की बच्ची मां का इलाज कराने के लिए मुंबई गई थी। लौटी तो वह कोरोना पीड़ित मिली। घर लौटते समय प्रयागराज में एहतियातन जांच की गई तो उसके कोरोना पाजिटिव होने का पता चला। यह परिवार मुंबई से गांव भी नहीं पहुंच पाया। एहतियातन गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दवाओं का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

बाघराय क्षेत्र के बिहरिया गांव निवासी एक युवक की पत्नी को किडनी में इंफेक्शन था। पति उसे लेकर मुंबई के धारावी स्थित साइन हास्पिटल गया था। उसके साथ ही उसकी 11 साल की बेटी और 9 साल का बेटा भी था। दो माह पहले यह परिवार मुंबई गया था। लौटते समय रास्ते में युवक की पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने प्रयागराज पहुंचकर उसे भर्ती कर दिया। प्रयागराज में एहतियातन परिवार के सभी लोगों की जंाच हुई। इस दौरान 11 साल की बच्ची कोरोना पाजिटिव पाई गई। इस पर उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। परिवार के सभी लोगों को वहीं क्वारंटीन किया गया है। सुबह गांव के लोगों व स्थानीय प्रशासन को जानकारी हुई तो टीम गांव पहुंची और दवाओं का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed