फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   During the measurement, the outpost in-charge and the soldier was attacked the soldiers uniform was torn

पैमाइश के दौरान चौकी प्रभारी व सिपाही पर बोला हमला, सिपाही की फट गई वर्दी

Thu, 09 Jul 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
During the measurement, the outpost in-charge and the soldier was attacked the soldiers uniform was torn
During the measurement, the outpost in-charge and the soldier was attacked the soldiers uniform was torn - फोटो : PRATAPGARH
। उपजिलाधिकारी के आदेश पर पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ गए चौकी प्रभारी व सिपाही पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि दूसरे पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर आरोपियों को खदेड़ लिया। हमले में सिपाही की वर्दी फट गई। पुलिस पर हमला करने के लिए एक युवक ईंट लेकर छत से कूद पड़ा। लोगों के पीछे हटने पर वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के बाद सीओ सिटी भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के औवार में राधेश्याम यादव व रामसुंदर शर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद था। उपजिलाधिकारी रानीगंज के आदेश पर बुधवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राजस्व टीम पैमाइश कर रही थी। राजस्व निरीक्षक हरिकेश शर्मा व लेखपाल अंजनी सिंह पैमाइश कर रहे थे। आखिरी दौर में राधेश्याम के परिवार से ही सीताराम कुछ लोगों के साथ आए। वह पैमाइश का विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने मना किया। जिसके बाद उसने चौकी प्रभारी अनिल पांडेय व सिपाही राहुल गौतम पर हमला कर दिया। यह देख दूसरे पुलिसकर्मियों ने हमलावर को पकड़कर हटाया। शोरशराबा सुनकर भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर सीताराम अपने घर की ओर चला गया। इस बीच मकान की छत से बलराम यादव ईंट लेकर पुलिस टीम पर कूद पड़ा। हालांकि पुलिस व राजस्वकर्मी पीछे हट गए। जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वह पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहा था। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सिपाही का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार युवक, चली गई जान
बेकाबू बाइक सवार हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की शाम करीब 5 बजे अगई की ओर से 25 वर्षीय अज्ञात युवक बाइक से लालगंज की ओर आ रहा था। लालगंज कोतवाली के मेढ़ावा के समीप लखनऊ-वाराणसी स्थित एक ढाबा के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे रानीगंज कैथोला सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
ईओ मणि मंजरी की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग
जनपद बलिया के मनियर नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी सेवा संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। नगर विकास के प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन में जिले में तैनात सभी अधिशाषी अधिकारियों ने कहा है कि मणि मंजरी की मौत स्तब्ध कर देने वाली है। कर्मठ अधिकारी होने के बावजूद स्थानीय राजनीति व कार्य के दबाव में मणिमंजरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उनकी मौत की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह, सुरेशचंद्र सिंह, प्रियंका समेत सभी नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
सराय लोहंगराय में पूर्व प्रधान इब्राहिम की अगुवाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कानपुर के बिकरू में शहीद अनूप कुमार सिंह की शहादत को नमन किया। इस मौके पर विकास पांडेय, तबरेज खान, हफीज खान, राजू मिश्र, तफज्जुल, हफीज खान, नसीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed