फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   during the locldown you can withdraw the money easily

लॉकडाउन के दौरान घर बैठे ही निकालें सहायता धनराशि

Wed, 08 Apr 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
during the locldown you can withdraw the money easily
लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों व जनधन खाते में भेजी जाने वाली सहायता राशि या फिर किसानों के खाते में आई पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि लेने के लिए लोगों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह घर बैठे ही सहायता धनराशि व सम्मान निधि की रकम निकाल सकेंगे। डाकघर के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने यह पहल शुरू की है। निकासी के लिए बस गांव में तैनात डाकिए को फोन से सूचना देनी होगी। आधारकार्ड के जरिए बैंक के डिवाइस के माध्यम से यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

महामारी का रूप चुके कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन का निर्णय लिया है। ऐसे में जिले के सभी कार्यालय, स्कूल, सरकारी व गैर सरकारी संस्थान बंद चल रहे हैं। इससे गरीबों, मजदूरों, व जरूरमंदों की परेशानी बढ़ गई है। कामकाज ठप होने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। महामारी के दौरान जरूरतमंदों, गरीबों एवं श्रमिकों को सहायता राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। जनधन खाते में 500 रुपये व श्रमिकों के खाते में 1000 रुपये भेजे जा रहे हैं। बैंकों में खाताधारकों के साथ ही श्रमिकोें एवं मजदूरों की भीड़ भी उमड़ रही है। इधर, जिले मेें तीन कोरोना पाजिटिव मरीज निकलने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों मे संक्रमण का भय सता रहा है। इसे देखते हुए डाकघर के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने शासन से आई सहायता धनराशि की निकासी के लिए राहत भरी पहल शुरू की है। जनधन खाते व श्रमिकों के खाते में आई धनराशि को लोग घर बैठे ही निकाल सकते हैं। विभाग का कहना है कि यह सुविधा 319 शाखा डाकघरों व 44 उपडाकघर के साथ ही प्रधानडाकघर में मिलेगी। इसके लिए गांव में डाकिए को बस एक फोन से सूचना देनी होगी। वह डाकघर द्वारा दिए गए डिवाइस के माध्यम से आधारकार्ड के जरिए आसानी से उन्हें सहायता राशि निकालकर देंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सहायक प्रबंधक संचालन धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि इस पहल से लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्हें एटीएम व बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह चाहे किसी भी बैंक के हाें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक संचालन धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि एक दिन में सिर्फ 10 हजार रुपये की धनराशि ही निकाली जा सकती है। इससे अधिक निकालने के लिए उन्हें बैंक जाना होगा। उन्होंने बताया कि वह नजदीक के शाखा डाकघर, उपडाकघर व प्रधानडाकघर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed