फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   During a dispute over dance, a young man who came to the procession got shot

crime : डांस को लेकर विवाद के दौरान बरात में आए युवक को लगी गोली

Mon, 16 May 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 May 2022 01:02 AM IST
सार

क्षेत्र के कोठियार गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा के दरवाजे पर शनिवार की शाम औराइन गांव से बरात आई थी। रात करीब 11:30 बजे द्वारचार से पहले डीजे पर डांस को लेकर बरातियों और घरातियों  के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
During a dispute over dance, a young man who came to the procession got shot
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव में शनिवार को आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर नशे में धुत युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से मछलीशहर का रहने वाला एक युवक घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन



क्षेत्र के कोठियार गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा के दरवाजे पर शनिवार की शाम औराइन गांव से बरात आई थी। रात करीब 11:30 बजे द्वारचार से पहले डीजे पर डांस को लेकर बरातियों और घरातियों  के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ लेकिन, थोड़ी देर बाद ही लोग फिर भिड़ गए। इस दौरान किसी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन



इस दौरान विजय कुमार पटेल निवासी रामपुर मछलीशहर जनपद जौनपुर को गोली लग गई। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसके मामा कौशल पटेल समेत अन्य बराती दूल्हे की कार पर लादकर आनन-फानन में उसे सीएचसी पट्टी ले गए। यहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बरात में मारपीट और फायरिंग की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। रात में किसी तरह वैवाहिक रस्में पूरी करने के बाद सुबह बरात विदा कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed