फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dumper hits Laxmanpur block chief's Fortuner car on the highway

Pratapgarh News: हाईवे पर लक्ष्मणपुर के ब्लाॅक प्रमुख की फॉर्च्यूनर कार में डंपर ने मारी टक्कर

Sun, 03 Dec 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dumper hits Laxmanpur block chief's Fortuner car on the highway
हाईवे पर लक्ष्मणपुर के ब्लाॅक प्रमुख की फॉर्च्यूनर कार में डंपर ने मारी टक्कर
विज्ञापन

- प्रमुख के पति और बेटा गंभीर रूप से घायल, कटर से कार काटकर निकाले गए बाहर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- लीलापुर थाना क्षेत्र के खड़कपुर के पास की घटना मौके पर पहुंची एसपी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
लीलापुर। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर स्थित लीलापुर थाना के खरगपुर के पास अनियंत्रित डंपर ने लक्ष्मणपुर ब्लॉक प्रमुख की फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मार दी। कार में सवार प्रमुख के पति और बेटा गंभीर रूप से घायल होकर फंस गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कटर से कार काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उधर से गुजर रहे एसपी सतपाल अंतिल भी घटना स्थल पर पहुंचे।

लक्ष्मणपुर की ब्लाॅक प्रमुख प्रेमलता सिंह के पति भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह व उनके पुत्र शिवम सिंह रविवार की रात नौ बजे प्रतापगढ़ से अपने घर सड़वा दुबान जा रहे थे। लीलापुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में सामने से आ रहे डंपर ने फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में चली गई। दोनों कार में फंस गए। आसपास के लोग कार में फंसे पिता पुत्र को निकालने के लिए प्रयास करने लगे। इस बीच पहुंची पुलिस ने कटर से कार के दरवाजे को काटकर घायल पिता पुत्र को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed