फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Due to the order of pairing, 200 council schools were locked

Pratapgarh News: युग्मन के आदेश से 200 परिषदीय विद्यालयों में लटकने लगा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Due to the order of pairing, 200 council schools were locked
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन कई विद्यालय गुलजार रहे। वहीं, युग्मन के आदेश से करीब 200 विद्यालयों में ताला लटकता मिला। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को युग्मित किए गए विद्यालयों में जाना पड़ा।
विज्ञापन

जाहिर सी बात है कि इन विद्यालयों के लिए स्कूल चलाे जैसा अभियान बेमानी रहा। यदि सरकारी प्रयास सफल हुए होते तो आज तालाबंदी वाले हालात न होते।
शासन के आदेश पर कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को दूसरे विद्यालयों में युग्मित कर दिया गया है। पहले चरण में करीब 200 विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में युग्मित किया गया। वहीं, युग्मन आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को बीआरसी केंद्रों पर शिक्षकों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला शिक्षक संघ ने युग्मन के विरोध में बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष स्नेह कुमारी शुक्ला ने कहा कि विद्यालय का नियोजित रूप से विलय करना शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करेगा। इससे न केवल शिक्षकों का कार्य दशा प्रभावित होगी, बल्कि छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम अधूरी रह जाएगी। महामंत्री शर्मिला सिंह ने कहा कि सरकार से इस नीति से शीघ्र समाप्त करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed