फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   due to corona disease pubic leader gave the financial aid

कोरोना में जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाए हाथ

Tue, 24 Mar 2020 10:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
due to corona disease  pubic leader gave the financial aid
जिले के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए संसाधन व उपकरण खरीदने के लिए जनप्रतिनिधियों ने मदद को हाथ आगे बढ़ाया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने अपनी निधि से 10 लाख रुपये तो पूर्व मंत्री व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कोरोना से लोगों को बचाने के लिए संसाधन मुहैया कराने को 25 लाख रुपये की धनराशि दी है। विधायक मोना, धीरज ओझा और राजकुमार पाल ने भी अपनी-अपनी निधि से दस-दस लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों ने दवाओं, मास्क, सेनेटाइजर समेत अन्य उपकरणों की खरीद के लिए अपनी निधि से रुपये खर्च करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। बाबागंज विधायक विनोद सरोज और एमएलसी अक्षयप्रताप सिंह गोपालजी ने 25-25 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। इसी तरह रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा व सदर विधायक राजकुमार पाल ने 10-10 लाख रुपये की धनराशि क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए दी है।
विज्ञापन

वहीं रामपुर खास की विधायिका आराधना मिश्रा मोना ने अपने क्षेत्र की जनता के हित में 10 लाख रुपये की धनराशि दी है। उन्होंने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि यह धनराशि पहली किस्त है। यदि जरूरत पड़ेगी तो वह रामपुर खास के लोगों को कारोना के संक्रमण से बचाने के लिए और धनराशि उपलब्ध कराएंगी। वहीं विश्वनाथगंज विधायक ने भी मुख्य विकास अधिकारी को अपनी निधि से 15 लाख रुपये अवमुक्त करने को कहा है। ताकि कोरोना वायरस को रोकने के लिए बेहतर प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed