{"_id":"66b406bd8be99163c903ba34","slug":"dry-tree-fell-on-main-line-power-supply-disrupted-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-122255-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेन लाइन पर गिरा सूखा पेड़, आठ घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेन लाइन पर गिरा सूखा पेड़, आठ घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
Thu, 08 Aug 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण 33 हजार केवी लाइन पर सूखा पेड़ गिरने से बुधवार को ग्रामीण अंचल में आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह पांच बजे हुए ब्रेकडाउन के कारण रानीगंज अजगरा उपकेंद्र के पांचों फीडर से जुड़े गांवाें में दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं बारिश के दौरान अधिकांश उपकेंद्रों से बिजली कटौती की गई।
रानीगंज अजगरा के जेई अखिलेश ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण 33 हजार केवी लाइन पर सूखा पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। बारिश बंद होने के बाद सूखे पेड़ को हटवाया गया। मेन लाइन को सुधार कर आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहरी क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ, मीराभवन, सदर बाजार, देवकली, अंबेडकरनगर समेत अन्य वार्डों में दिनभर बिजली की आवाजाही जारी रही।
राजगढ़ में पांच दिनों से 20 घरों में नहीं आ रही बिजली
भुपियामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े राजगढ़ गांव के 20 घरों में पांच दिन से आपूर्ति बाधित है। बुधवार को जेई और लाइनमैन तार को सुधारने के लिए आए लेकिन बिना सुधार किए ही वापस लौट गए। गांव के राजकुमार प्रजापति, लालजी, भोले, रवींद्र, राजू, शोभनाथ, मगन, बच्चा समेत अन्य लोगों ने प्रयागराज- अयोध्या हाईवे पर खड़े होकर विरोध जताया। राजकुमार प्रजापति ने बताया कि गांव में पांच दिन से शॉर्ट सर्किट के कारण जर्जर केबल टूट गया। जिस कारण 20 घरों में अंधेरा है। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने संबंधित उपकेंद्र के जेई से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।