{"_id":"6485efc33fd71fb6180437c4","slug":"drunken-husband-made-his-wife-bleed-with-shovel-and-knife-broke-her-leg-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-153101-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नशे में धुत पति ने फावड़ा व चाकू से पत्नी को किया लहूलुहान, पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नशे में धुत पति ने फावड़ा व चाकू से पत्नी को किया लहूलुहान, पैर तोड़ा
विज्ञापन
पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस
फोटो-- ३०
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। नशे में हैवान बने पति ने खाना बना रही पत्नी पर फावड़ा व चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी के मरणासन्न होने पर लोहे की रॉड से उसका पैर तोड़ दिया और मौके से भाग निकला। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सास की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के छेदी का पुरवा निवासी रेनू सरोज की शादी आठ वर्ष पहले लालगंज कोतवाली के पूरे सेवकराय कटरा के हरीलाल सरोज के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों से दो बेटियां पैदा हुईं। रेनू दोनों बेटियों व पति के साथ घर पर ही रहती थी। शनिवार की रात रेनू खाना बना रही थी, तभी नशे में धुत होकर पति हरीलाल पहुंचा और किसी बात पर गुस्से में आकर पत्नी पर फावड़ा व चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने मरणासन्न हालत में पड़ी पत्नी का पैर लोहे की रॉड से तोड़ दिया और मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ससुराल के लोग उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फोटो