फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drug smuggler Rajesh Mishra and his wife's property worth Rs 1.56 crore seized, action taken under Gangster Ac

Pratapgarh : मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा व पत्नी की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्

Sat, 20 Sep 2025 05:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

मादक पदार्थ तस्करी से काली कमाई करने वाले माफिया राजेश मिश्रा और उसकी पत्नी रीना मिश्रा पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत शुक्रवार को 1.56 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क की गई।

विज्ञापन
Drug smuggler Rajesh Mishra and his wife's property worth Rs 1.56 crore seized, action taken under Gangster Ac
मानिकपुर के मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा का मकान कुर्क करते एसडीएम वाचस्पति सिंह व सीओ अमरनाथ गुप्ता। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मादक पदार्थ तस्करी से काली कमाई करने वाले माफिया राजेश मिश्रा और उसकी पत्नी रीना मिश्रा पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत शुक्रवार को 1.56 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। इससे पहले 31 अगस्त को भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। इस तरह अब तक इस दंपती की तीन करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई एसडीएम वाचस्पति सिंह, सीओ अमरनाथ गुप्ता, थाना प्रभारी मानिकपुर दीप नारायण और थाना प्रभारी नवाबगंज संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में की गई। जिसमें राजेश मिश्रा की भूमि व चारपहिया वाहन समेत लगभग 25.80 लाख रुपये की संपत्ति व पत्नी रीना मिश्रा की भूमि व मकान समेत लगभग 1.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क गई। राजेश मिश्रा के खिलाफ 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े गंभीर मामले शामिल हैं।

विज्ञापन

Drug smuggler Rajesh Mishra and his wife's property worth Rs 1.56 crore seized, action taken under Gangster Ac
मानिकपुर के मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा का मकान कुर्क करते एसडीएम वाचस्पति सिंह व सीओ अमरनाथ गुप् - फोटो : संवाद।
उसकी पत्नी रीना मिश्रा के खिलाफ भी 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राजेश मिश्रा लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। इसका नेटवर्क प्रतापगढ़ ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। नशे के कारोबार से उसने बड़ी-बड़ी संपत्तियां खड़ी कर ली थीं। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध से अर्जित संपत्ति किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं रहने दी जाएगी। आमजन की सुरक्षा और शांति के लिए माफियाओं के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed