फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drug addict groom and father held hostage by the girl's family, marriage did not take place

Pratapgarh : नशेड़ी दूल्हे और पिता को कन्या पक्ष के लोगों बनाया बंधक, नहीं हुई शादी

Wed, 13 Nov 2024 02:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी (शिवगढ़) प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी (शिवगढ़) प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 02:15 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह के रहने वाले संजय ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खूझी निवासी अनीस के साथ तय की थी। सोमवार को तय समय पर बरात पहुंची। खुशी के माहौल में उस समय खलल पड़ गया, जब द्वारपूजा के दौरान दूल्हा व उसके पिता के शराब के नशे में होने की चर्चा होने लगी।

विज्ञापन
Drug addict groom and father held hostage by the girl's family, marriage did not take place
दू्ल्हे को बनाया गया बंधक। - फोटो : संवाद।

विस्तार

शराब के नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके पिता की हरकत देख विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दूल्हा और उसके पिता को कन्या पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। शादी की रस्में नहीं हुईं। मंगलवार दोपहर शादी की तैयारी में खर्च रुपये का भुगतान करने पर दूल्हे को राहत मिल सकी। इसे लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह के रहने वाले संजय ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खूझी निवासी अनीस के साथ तय की थी। सोमवार को तय समय पर बरात पहुंची। खुशी के माहौल में उस समय खलल पड़ गया, जब द्वारपूजा के दौरान दूल्हा व उसके पिता के शराब के नशे में होने की चर्चा होने लगी। कन्या पक्ष के लोगों का आरोप था कि शादी के बावजूद पिता-पुत्र ने जमकर शराब पी रखी थी। जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हे व उसके पिता को बंधक बनाते हुए शादी की तैयारी में खर्च का भुगतान करने की जिद करने लगे। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। हालांकि इस बीच बरातियों को भोजन कराने के बाद घर भेज दिया गया। दूल्हा समेत परिवार के ही सदस्य बचे थे। दोनों पक्षों की जिद देखते हुए पुलिस लौट गई। मंगलवार की सुबह भी लोग दूल्हे को खरीखोटी सुनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव के लोगों के साथ दूल्हा पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उनके बीच दोपहर तक बातचीत चलती रही। तय हुआ कि शादी में खर्च करीब एक लाख रुपये कन्या पक्ष के लोगों को दिया जाए। रुपये देने के बाद दूल्हा और उसके पिता को घर जाने दिया गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed