फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drop in temperature , cripples life

तापमान में गिरावट, जनजीवन प्रभावित

Sat, 06 Dec 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drop in temperature , cripples life
प्रतापगढ़। तापमान में लगातार गिरावट के चलते शनिवार को जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे की चादर के साथ शीतलहर ने ठंडक बढा दी। हालांकि पछुआ हवाओं ने सूर्यदेव के दर्शन करा दिया। शाम को गलन ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया, जो दूसरे दिन भी जारी है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को जनपद का न्यूनतम पारा जहां 12.4, अधिकतम पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे व शीतलहरी के कारण शनिवार को पारा गिर गया। आज न्यूनतम पारा जहां 9.6 पहुंचा, वहीं अधिकतम 19.6 डिग्री पहुंच गया। रात से ही कोहरे ने पूरे जनपद को अपने आगोश में समेटे रहा। भोर से शीतलहरी चली तो सर्दी बढ़ गई। कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हुई। समय पर बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके और लोग अपने काम धंधे पर भी विलंब से पहुंचे। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यालय पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। शाम को सूर्यास्त के बाद अचानक गलन बढ़ गई। गांव में लोग अलाव जलाकर ठंड दूर करते दिखे।
विज्ञापन



दिसंबर माह के शुरूआत में ही कोहरे ने किसानों के सामने समस्या पैदा कर दी है। ठंड गेहूं की फसल के लिए ठीक रहेगी वहीं आलू की फसल पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। दलहनी फसलों पर भी इसका असर पड़ेगा। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना की मानें तो पिछले वर्ष जनवरी में कोहरा पड़ा था। इस बार पहले कोहरा पड़ने लगा है। जल्द ही कोहरा समाप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed