{"_id":"63221d3cc112ba748a7335f9","slug":"drizzle-rain-from-morning-till-evening-pratapgarh-news-ald341584084","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather In Pratapgarh : सुबह से शाम तक झमाझम बरसात, मौसम सुहाना होने से गर्मी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather In Pratapgarh : सुबह से शाम तक झमाझम बरसात, मौसम सुहाना होने से गर्मी से मिली निजात
Wed, 14 Sep 2022 11:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:58 PM IST
सार
बुधवार को बादलों ने सुबह से शाम तक झमाझम बरसात की।इधर, बारिश से एसपी ऑफिस में जलभराव हो गया था।जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश से धान सहित सभी फसलों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
बुधवार को भोर में हुई बारिश से मेडिकल कालेज परिसर में भरा रहा पानी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
बुधवार को बादलों ने सुबह से शाम तक झमाझम बरसात की। बारिश से शहर से गांव तक जगह-जगह जलभराव हो गया। नालियां और नाले चोक होने के चलते मोहल्लों में जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
मंगलवार की तरह ही बुधवार को आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ गई। काले बादलों ने आसमान को ढक लिया। सुबह से ही बारिश का क्रम लगा रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। इससे गली, मुहल्ले, संपर्क मार्ग, सरकारी कार्यालय, स्कूलों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर, बेगम वार्ड, दहिलामऊ, शिवजीपुरम में भी जलभराव की समस्या रही। लोग गिरते-फिसलते नजर आए। इधर, बारिश से एसपी ऑफिस में जलभराव हो गया था। फरियादियों को काफी दिक्कत हुई। बारिश के दौरान लोग घरों में कैद रहे। दुकानों व घरों से लोग पानी निकालते रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 36 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
दो दिन 85 मिमी बारिश
मंगलवार और बुधवार दो दिन झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार को 49 मिमी व बुधवार को 36 मिमी बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि दो दिन में कुल 85 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
धान की फसल के लिए बरसा सोना
दो दिन लगातार झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की फसल को बारिश से काफी लाभ पहुंचा है। किसानों का कहना है कि धान के लिए बारिश अमृत है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश से धान सहित सभी फसलों को लाभ पहुंचेगा।