फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doubling of railway line started between Pratapgarh-Amethi

प्रतापगढ़-अमेठी के बीच शुरू हुआ रेल लाइन दोहरीकरण

Sat, 11 Dec 2021 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Doubling of railway line started between Pratapgarh-Amethi
train
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर अमेठी से प्रतापगढ़ के बीच रेललाइन के दोहरीकरण का काम शुरू हो गया है। यह काम 2023 तक पूरा करना है। दोहरीकरण होने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म हो जाएगी। अमेठी से जंघई तक अभी रेललाइन का दोहरीकरण नहीं हो सका था। जिस वजह से इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें अक्सर लेट हो जाती थीं। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर गाड़ियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

सिंगल ट्रैक होने की वजह से समय पर ट्रेनों का परिचालन नहीं हो पाता। एक ट्रेन को पास करने के लिए दूसरी को किसी न किसी स्टेशन पर रोकना पड़ता है। इसे देखते हुए रेलवे ने लखनऊ से वाराणसी तक रेल लाइन का दोहरीकरण करने का फैसला किया था। लखनऊ से अमेठी तक डबल लाइन बिछाई जा चुकी है। जंघई से वाराणसी तक का काम भी पूरा हो चुका है। बीच में अमेठी से जंघई तक दोहरीकरण नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अब अमेठी से जंघई के बीच 88 किलोमीटर की दूरी में रेलमार्ग का दोहरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने 150 करोड़ रुपये का बजट दिया है। उम्मीद है कि 2023 तक यह कार्य कार्यदायी संस्था पूरा कर लेगी। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed