{"_id":"6114125f8ebc3eb3e5187d83","slug":"double-murder-was-revealed-shivbhole-and-ravindra-was-murdered-due-to-infamy-pratapgarh-news-ald313161960","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर का खुलासा, बदनामी से परेशान होकर की थी शिवभोले, रवींद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर का खुलासा, बदनामी से परेशान होकर की थी शिवभोले, रवींद्र की हत्या
विज्ञापन
पट्टी के सपहाछात में दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
पट्टी कोतवाली के सपहाछात में दोहरे हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज युवती के पिता ने अपने साले और दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पहले दोनों युवकों को बुलाकर शराब पिलाई। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सोमवार की सुबह सपहाछात गांव में शिवभोले व रवींद्र की लाश मिली थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई थीं। मंगलवार की रात मुजाही बाजार में पुलिस टीम ने सुभाष निवासी सपहाछात थाना पट्टी व योगेंद्र निवासी कोथरा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को दबोच लिया। योगेंद्र सुभाष का बहनोई है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि रविवार की रात उन लोगों ने अपने दो साथियों की मदद से रवींद्र व शिवभोले को खेत में बुलाया। दोनों को शराब पिलाई। बातचीत के दौरान दोनों उन लोगों से विवाद करने लगे। इसके बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। योगेंद्र की अविवाहित बेटी से रवींद्र देर रात तक बात करता था।
विज्ञापन
तरह-तरह से अफवाह भी फैलाता रहता था। जिससे समाज में बदनामी हो रही थी। कई बार रवींद्र को रोका गया, लेकिन वह मान नहीं रहा था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल एएसपी पूर्वी व सीओ रानीगंज को प्रशस्ति पत्र और पट्टी कोतवाल व उनकी टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।