फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Double murder: Sahabganj and Asalpur market remained closed in protest against double murder

double murder : दोहरे हत्याकांड के विरोध में बंद रहा साहबगंज व आसलपुर बाजार

Sat, 25 Jun 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 08:33 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के साहबगंज निवासी रवि मोदनवाल (25) व मनोज मोदनवाल (25) दोस्त थे। रवि का परिवार कुछ दिनों पहले ही कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर बाजार जाकर रहने लगा था।

विज्ञापन
Double murder: Sahabganj and Asalpur market remained closed in protest against double murder
Pratapgarh News : रविकांत मोदनवाल और मनोज मोदनवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालगंज कोतवाली के साहबगंज के रहने वाले दो युवकों की हत्या के विरोध में शनिवार को साहबगंज व आसलपुर बाजार बंदकर लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों का कहना था कि रवि की दोस्ती में मनोज की जान चली गई। दोनों बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गम व गुस्से के बीच परिजनों ने शवों का अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार किया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही।

विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के साहबगंज निवासी रवि मोदनवाल (25) व मनोज मोदनवाल (25) दोस्त थे। रवि का परिवार कुछ दिनों पहले ही कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर बाजार जाकर रहने लगा था। इसके बाद भी रवि का मन आसलपुर में नहीं लगता था। वह मौका पाते ही साहबगंज बाजार में मनोज के पास आ जाता था। बृहस्पतिवार की सुबह रवि बाइक लेकर पहुंचा। मनोज की मां राजकुमारी से सलुतानपुर मोबाइल लेने के लिए जाने की बात बताकर निकला।
विज्ञापन



रात में दोनों ने नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगे, मगर उनका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र में दोनों की रक्तरंजित लाश मिली थी। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन अयोध्या रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों के शव लेकर परिजन घर लौटे। मनोज का शव लेकर परिजन साहबगंज पहुंचे। जबकि रवि का शव लेकर घरवाले आसलपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनोज की मां राजकुमारी बार-बार कह रही थी कि रवि के चलते उसके बेटे की जान चली गई। रवि उसे अपने साथ न ले जाता तो शायद मनोज की जान न जाती। दोनों की हत्या से लोगों में गुस्सा था। विरोध में शनिवार को साहबगंज बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लोग दोनों की हत्या की वजह को लेकर चर्चा करते रहे। गम व गुस्से के बीच मनोज का श्रृंग्वेरपुरऔर रवि के शव का रसूलाबाद में अंतिम संस्कार किया गया। 

जो सुना वही पहुंचा साहबगंज
शुक्रवार की रात मनोज का शव साहबगंज बाजार आने की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी भागकर बाजार पहुंच गए। रात में वहां भारी भीड़ जमा थी। शनिवार की सुबह भी आसपास के गांवों के लोग भी बाजार में डटे थे। हर कोई मनोज की मां राजकुमारी, भाई दिलीप व जीतेंद्र को सांत्वना देता रहा। 


रवि का हर राज जानता था मनोज
लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार के रहने वाले रवि व मनोज बचपन के दोस्त थे। लोगों के अनुसार, रवि व मनोज एक दूसरे का हर राज जानते थे। अक्सर दोनों एक साथ देखे जाते थे। रवि के चलते ही मनोज की हत्या की बात हर किसी की जुबान से निकलती रही। रवि से अयोध्या की किसी लड़की से आशनाई की लोग चर्चा करते रहे।


रवि का चेहरा देखते ही बेहोश हो गई मां 
अयोध्या में पोस्टमार्टम के बाद रवि मोदनवाल का शव लेकर परिजन देर रात आसलपुर बाजार पहुंचे। बड़े बेटे रवि का शव देखते ही मां मालती देवी रोते हुए बेहोश हो गई। बहन रानी, सलोनी व भाई विष्णु का रो-रो कर बुरा हाल रहा। शनिवार की सुबह आसलपुर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बवाल की आशंका में पुलिस मुस्तैद रही। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed