फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doctor on alert mode in burn ward of medical college

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में अलर्ट मोड पर चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Doctor on alert mode in burn ward of medical college
दीपोत्सव के दौरान पटाखे से जलने, सड़क हादसे, सीने में दर्द सहित सामान्य बीमारियों से निपटने के लिए जनपद के मेडिकल कॉलेज और सीएचसी, पीएचसी को 24 घंटे अलर्ट रखा गया है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने को चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई। मेडिकल कॉलेज में दस बेड का बर्न वार्ड है। इसमें एक सर्जन सहित तीन चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को 24 घंटे तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. शबीब हैदर ने बताया कि दीपावली पर मेडिकल कालेज में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि इमरजेंसी में किसी अप्रिय स्थिति से निपटने में कोई परेशानी न हो। दीपोत्सव के दौरान 24 घंटे चिकित्सक मौजूद रहेंगे। दीपावली पर पटाखे से जलने के लिए सर्जरी, हड्डी, मेडिसिन, नेत्र और चेस्ट फिजीशियन की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सीएचसी के चिकित्सकों को अभी अलर्ट किया गया है। जले मरीजों को प्राथमिक उपचार करने को कहा गया है। गंभीर हालत में रेफर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. केके तिवारी ने कहा कि दीपावली पर बच्चे अकेले पटाखे न चलाएं। अगर किसी तरह पटाखे से चलने पर घरेलू लेप, उपचार न करें। जलने वाले स्थान को पानी से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद निकटतम चिकित्सक को दिखाएं। नेत्र सर्जन डॉ. विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पटाखा फोड़ते समय आंख में जलन या फिर दर्द होने लगे तो रगड़ने से बचे। ठंडे पानी से आंखों की धुलाई करें। ज्यादा दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed