फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   do the yoga living in home with family members

परिजनों के साथ घर पर करें योग

Sun, 21 Jun 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
do the yoga living in home with family members
do the yoga living in home with family members - फोटो : PRATAPGARH
आज विश्व योग दिवस है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए आप घर पर रहकर ही योग करें। वैश्विक महामारी कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए इस बार विश्व योग दिवस की नई थीम रखी गई है। घर पर योग, परिवार के साथ योग। तो आइए मिलकर इस दिन को परिवार के साथ मनाते हैं। विश्व योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम सदर मोड़ स्थित मानव तन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। अमर उजाला और पतंजलि योग समिति के बैनर तले होने वाले योग शिविर में महिला योग प्रशिक्षिका आकांक्षा सिंह योग के विभिन्न आसन बताने के साथ उसके लाभ की जानकारी देंगी।
विज्ञापन

आकांक्षा वर्ष 2013 से 2016 तक वैदिक गुरुकुल हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही कठिन योगासन करके मंडल और प्रदेश स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। रविवार की सुबह सात से आठ बजे तक मानव तन मंदिर में फेस कवर और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच होने वाले योग शिविर में निरोग रहने के लिए लोग योग के गुर सीखेंगे। वैश्विक महामारी कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार के साथ घर पर ही योग करें।
विज्ञापन

आप योग करते समय अपनी अच्छी फोटो हमें भेज सकते हैं। सोमवार के अमर उजाला के अंक में चुनिंदा फोटो प्रकाशित की जाएंगी। व्हाट्सएप नंबर 8392949140, 8090100220 और 9415627131 नंबरों पर फोटो भेज सकते हैं। फोटो के साथ अपना नाम और पता भी लिखें। शर्त यह है कि आपकी फोटो हमें दोपहर दो बजे तक मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed