{"_id":"5ea474518ebc3e909e011454","slug":"do-the-work-fast-in-industry-and-manrega-moti-singh-pratapgarh-news-ald274234576","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इकाइयां, मनरेगा के कार्य में लाई जाए तेजी : मोती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक इकाइयां, मनरेगा के कार्य में लाई जाए तेजी : मोती सिंह
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में अविलंब उत्पादन कार्य प्रारंभ करने और मनरेगा के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोना चाहिए, पात्र लोगों का अधिकाधिक राशनकार्ड बनाकर राशन देने को कहा।
शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में अफसरों को तेजी कार्य करना होगा। लॉकडाउन के बाद दिहाड़ी मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए औद्योगिक इकाइयों और मनरेगा के कार्य में तेजी लाने को कहा। सई के किनारे स्थित 37 तालाबों का जीर्णोद्धार करने और मनरेगा के तहत पौधे रोपने को कहा है। डीएम डा. रुपेश कुमार ने कोरोना महामारी के तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है।
लोगों की जरूरत की सामाग्री होम डिलेवरी के माध्यम से मुहैया कराई जा रही है। सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने जानकारी दी कि जिले के 958 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसमें 13,157 मजदूर कार्य कर रहे हैं। 37 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट के दायरे में हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले 1530 मजदूरों को जॉबकार्ड जारी किया गया है। डीएसओ ने बताया कि 4100 परिवारों को नया राशनकार्ड जारी किया गया है। उन्होंने सभी गरीबों को राशनकार्ड मुहैया कराकर राशन उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में एडीएम शत्रोहन वैश्य, डीसी मनरेगा अजय कुमार पांडेय, विजय कुमार शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।