फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM took over the work, offered obeisance to mother Belha Devi

Pratapgarh News: डीएम ने संभाला कामकाज, मां बेल्हा देवी में टेका मत्था

Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
DM took over the work, offered obeisance to mother Belha Devi
डीएम ने संभाला काम, मां बेल्हा देवी धाम में टेका मत्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने पहले मां बेल्हा देवी का दर्शन करने के बाद कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले कैंप कार्यालय पहुंचकर सलामी ली। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके साथ ही सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का सही और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना प्राथमिकता होगी।


मंगलवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह 1992 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं, वह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह तीन जिलों पिथौरागढ़, आंबेडकर एवं मऊ में एसडीएम पद पर तथा पीलीभीत में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व में वह दो साल चित्रकूट , प्रतापगढ़ में साढ़े सात महीना, कन्नौज में ढाई साल एवं बस्ती और बलिया में एक-एक साल एडीएम पद पर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पदोन्नति सीडीओ के पद पर हुई और साढ़े तीन साल सीडीओ जौनपुर के पद पर रहें, जौनपुर में वर्ष 2016 में आईएएस अवार्ड हुआ और बैच 2010 आवंटित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस होने के बाद पहली पोस्टिंग वाराणसी विकास प्राधिकरण वीसी के पद पर हुई। जिलाधिकारी औरैया के पद एक साल दो महीने रहने के बाद जिले में तैनाती मिली है। पदभार ग्रहण करने के दौरान उनके साथ ए़डीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीआरओ राकेश गुप्ता, डीएसटीओ और जिला सूचना अधिकारी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed